Friday, November 22, 2019

A Hybrid Volume of Essays on Modern India Historiography (Hindi Edition)





यह पुस्तक Essays on The Modern India Historiography का ही एक रूप है| इस में English में लिखे matter का प्रति पैराग्राफ पर विचार सामग्री का हिंदी रूप भी दिया गया है|

इस पुस्तक को द्विभाषी पुस्तक कहा है| यह कोई विलक्षण यां अटपटी कृति नहीं है| Gita Press Gorakhpur के द्वारा प्रकाशित संत तुलसी दास की लिखी रामचरित्र मानस में संत तुलसी ही भाषा का हिंदी रूप हर चौपाई के बाद दिया गया है| उस के वाचन करता न केवल संत वाणी में परन्तु हिंदी में भी करते और भजते हैं| सभी श्रधालुयों को अगर संत जी की बोली समझ नहीं आती पर वह हिंदी में लिखी वाणी से राम गुणगान का सौभाग्य प्राप्त करते हैं| इसी प्रकार ऐसी कई प्रशस्तियाँ हैं जो एक ही बात को एक ही जगह पर दो अलग भाषाओं में प्रसारित करती हैं|

नवीन शिक्षा पश्चिमी दर्शन और साहित्य से प्रभावित है| उस में दिए गये विषय पश्चिमी साहित्य में उपलब्ध रहते हैं| हिंदी भाषी विद्यार्थी गूढ़ और अव्यक्त सिधान्तों को विदेशी भाषा में समझने से चूक जाते हैं| किसी स्तर पर उन्हें अंग्रजी में व्यक्त भावों को उसी भाषा में ही निपटना पड़ता है जहाँ वह खुद को ठगा सा पाते हैं| अगर एक ही बात उन्हें अंग्रेज़ी और हिंदी में पढ़ने को मिल जाय तो वह विश्वास से हर प्रश्न को निपटते हैं|

इस हाइब्रिड वॉल्यूम की रचना इसी योजना और विचार से की गई है| वैसे इस का अंग्रजी रूप और हिंदी रूप अपने अलग रूपों में भी उपलब्ध है जिस के link images नीचे दिए गए हैं|


 



आप से यह निवेदन है की आप इस प्रकार की रचना पर अपने विचार अवश्य प्रगट करें जिस आप comment section में लिख सकते हैं|



Catalogue of Books by Sumir Sharma